MP: सतना में दिखा तेज आंधी का असर, आधे घंटे तक हवा में लटकता रहा रोपवे, देखें वीडियो

MP: सतना में दिखा तेज आंधी का असर, आधे घंटे तक हवा में लटकता रहा रोपवे, देखें वीडियो

सतना, डेस्क रिपोर्ट। Satna News:- आज मध्यप्रदेश के कई भागों में तेज आंधी और बारिश देखा गया। जहां कई शहरों में बिजली ठप है तो वहीं दूसरी ओर सतना के मैहर के प्रसिद्ध शरदा माता मंदिर में एक डरावनी घटना सामने आई है, जहां आसमान में लटकते रोपवे में कई श्रद्धालु लगभग आधे घंटे तक फंसे रहे। श्रद्धालुओं को करीब 40 मिनट तक रोपवे में फसे रहना पड़ा, दूसरी ओर तेज आंधी और बारिश हो रही थी। इस घटना के पीछे रोपवे प्रबंधन की लापरवाही बताई जा रही है।

यह भी पढ़े… परीक्षा की कॉपी में छात्र ने लिख दिया इस सिंगर का गाना, वायरल हो रही है कॉपी, जाने मामला

लोगों का कहना है की बीच में ही ट्रॉलियों को रोक दिया गया। दरअसल, मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में रोपवे संचालित किया जाता है जिसे बिजली जाने के कारण रास्ते में ही रोक दिया गया। आंधी के कारण कई देर तक ट्रॉली हवा में ही लटकती रही और लोग डर में उतने देर रहे। बताया जा रहा है की रोपवे में 80 से अधिक श्रद्धालु बैठे हुए थे। इस घटना का जिम्मेदार प्रबंधन की लापरवाही को बताया जा रहा, क्योंकि बीच में ही संचालन रोक दिया गया, हालांकि इससे पहले इस कदम की जानकारी लोगों को दी भी नहीं गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews