
Satna News : सतना जिले के अमरपाटन में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
खेरिया कोठार का निवासी था
पुलसि ने मृतक की पहचान ललन सिंह के रुप में की है जो कि खेरिया कोठार का निवासी था। ललन सिंह किसानी कर अपना घर- परिवार चलाता था। बता दें मृतक के सिर पर धारदार हथियार के चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी और दो लड़कों समेत चार भाइयों के साथ रहता था जो खेत में पानी लगाने गया था लेकिन सुबह जब देर तक वापस नहीं लौटा तब घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
वहीं, मामले को लेकर थाना प्रभारी संदीप भारती का कहना है कि एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। पूछताछ कर हत्या की वजह तलाशी जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

