
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, घटना सोमवार देर रात की है जब एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे आसपास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही यह घटना घट गई। आइए विस्तार से जानें…

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवको को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर देती।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

