
Satna News : सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोटर तहसील के पटवारी रजवा बंसल का घूस लेते वीडियो सामने आया है। जिससे पूरे विभाग में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि कई सालों से पटवारी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। वो अक्सर किसानों से सीमांकन, नामांतरण और खसरा सुधार जैसे कामों के लिए खुलेआम मोटी रकम लेता था। केवल इतना ही नहीं, वो गरीबी रेखा का कार्ड बनाने के नाम पर भी 5 से 6 हजार रुपए लोगों से वसूला करता था।
जमीन नामांतरण करने का मामला
इसी कड़ी में रजरवार गांव के एक किसान के घर पर मृत्यु हो गई। जिसके बाद जमीन का नामांतरण कराने के नाम पर पटवारी ने 18 हजार की घूस मांगी। साथ ही, घूस ना देने पर पटवारी ने काम न करने की बात कही। जिससे मजबूर होकर किसान तहसील कार्यालय पहुंचा और घूस के पैसे पटवारी को दिए।
देखें वीडियो
तभी वहां उपस्थित अन्य किसी ने इस घटना को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया जो कि बाद में वायरल हो गया। जिसमें साफ देखा और सुना जा सकता है कि पटवारी ने किसान से पहले ही 12 हजार ले रखे थे और 2 हजार लेते हुए कैमरे में कैद हुए बाकी की रकम किसान कर्ज लेकर पटवारी को देने का आश्वासन दे रहा। वहीं, अब देखना होगा यह होगा कि ऐसे घूसखोर पटवारी रजवा बंसल पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
[dgv_vimeo_video id=”824684342″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

