Satna News: सतना में दोस्त ही बना दोस्त की जान का दुश्मन, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Satna News: सतना में दोस्त ही बना दोस्त की जान का दुश्मन, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में एक दोस्त ही दोस्त के जान का दुश्मन बन गया। जहां साथ घूमने वाले दोस्त ने दावत के बाद दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…

इलाज के दौरान हुई मौत

दरअसल, मामला सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव का है। जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त ने 9 दिसंबर के साथ मारपीट की। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

दोनों ने साथ में मनाया पिकनिक

पुलिस ने बताया कि, दो दोस्त एक साथ घूमने और पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान उन्होंने शराब पी। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ता गया कि विपिन ने सुखलाल के साथ मारपीट की। फिर दोनों वापस घर आ गए। इसके बाद एक बार फिर विपिन सुखलाल के घर पहुंचा। जहां एक बार फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसे बचाने के लिए सुखलाल की पत्नी आई तो उसे भी पीटा।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हालत गंभीर होने के बाद सुखलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब सुखलाल को रीवा में भर्ती कराया गया तो वह वहां भी उसे देखने जाता था और जैसे ही विपिन को उसके मौत की खबर पता चली तो वह लापता हो गया। जिसके बाद महिला ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews