
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना में एक बार फिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसे पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते 7 फरवरी से नाबालिग अपने घर से लापता थी, जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ था। आनन- फानन में उन्होंने अपने परिजनों, आस- पड़ोस और परिचित के घर उसे ढूंढा पर उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद वो सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
पीड़िता ने दिया बयान
काफी मशक्कत के बाद कोटर थाना प्रभारी श्रीराम सनोडिया ने लड़की को बरामद कर लिया। जिसके बाद उससे पुछताछ की गई। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि प्रदीप आदिवासी नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अगवा किया था। अपने साथ ले जा कर शादी करने की बात कह कर आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। वहीं, इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला दर्ज
बता दें कि आरोपी प्रदीप के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और 5/6 L पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

