सतना के नागौद में सोने,चांदी के जेवरों से भरी कार पुलिस ने पकड़ी, करीबन साढ़े 5 करोड़ कीमत के आभूषण जब्त

सतना के नागौद में सोने,चांदी के जेवरों से भरी कार पुलिस ने पकड़ी, करीबन साढ़े 5 करोड़ कीमत के आभूषण जब्त

SATNA NEWS : सतना की नागौद थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए  एक कार पकड़ी है जिसमें से करीबन 5 करोड़ कीमत के सोने, चांदी के आभूषण बरामद किए है,बताया जा रहा है कि कार भोपाल से रीवा की ओर आ रही थी, कार में करीबन 4 लोग सवार थे, पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया है।

चेक पोस्ट पर पकड़ी गाड़ी 

पुलिस ने यह गाड़ी चेक पोस्ट मढा गांव के पास पकड़ी है, पुलिस के अनुसार कार चालक गाड़ी को भोपाल से रीवा की ओर ले जा रहा था, स्विफ्ट डिजायर कार का नंबर  MP-04 -CZ- 0779 है, नागौद पुलिस और एसएसटी टीम द्वारा यह  कार्रवाई की गई है, फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है हालांकि वो पकड़े गए सोने ,चांदी के जेवरों का कोई दस्तावेज नहीं दे पाए है।

[dgv_vimeo_video id=”878768343″]

सतना से मोहम्मद फारूख की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews