Satna Road Accident: मैहर बाईपास में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 1 महिला की मौके पर मौत

Satna Road Accident : सतना के मैहर बाईपास में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार थी जो कि अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी महिला सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पहियों की चपेट में आ गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, घायल बेटे का इलाज जारी है। साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चालक फरार

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान गोवरावखुर्द उचेहरा निवासी के रुप में की गई है जो कि अपने उचेहरा से रीवा जा रही थी। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”841577382″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews