दिवाली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच तेज, सतना में 4 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, लैब टेस्ट के लिए भेजे नमूने

दीपावली से पहले सतना में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। यहां से 4 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त की गई है। आगे भी प्रशासन का ये अभियान जारी रहेगा।
satna

दीपावली से पहले अलग-अलग जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है। सतना में भी जिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। टीम ने छापामारी करते हुए 4 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम ने अमृतलाल नागदेव के मकान से यह स्टॉक जब्त किया है। अब तक की गई यह ब्रांच में कलाकंद और मिल्क केक के नाम पर स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलिन तेल से मिठाई बनाने की आशंका जताई जा रही है।

जांच के लिए सैंपल कलेक्ट

मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में मिठाइयों के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाइव रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही पाई जाती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पैकेट पर नहीं थी जानकारी

जब टीम ने मौके पर जांच की तो यहां पर कलाकंद, मिल्क केक और बर्फी के जो पैकेट थे। उन पर निर्माण की तारीख, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में जानकारी अंकित नहीं थी। इस पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लेबल संबंधी जानकारी दर्ज नहीं की गई थी।

लगातार जारी रहेगा अभियान

4 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त करने की ये कार्रवाई एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर, सीएसपी मनीष त्रिपाठी और देवेंद्र कुमार दुबे की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के समय नागरिकों तक मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य प्रदार्थ ना पहुंचे। स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह का खिलवाड़ ना हो इसलिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews