Satna News: सरकारी अस्पताल का बुरा हाल, स्ट्रेचर पर मरीज नहीं ढोया जा रहा पानी, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

satna news

Satna News: सतना जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां स्ट्रेचर का इस्तेमाल मरीजों के लिए बल्कि पानी के डिब्बे ढोने के किया जा रहा है। दरअसल, सरदार वल्लभ भाई पटेल का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक महिला स्ट्रेचर पर पानी के डिब्बे ढोती नजर आ आई। इस वीडियो अस्पताल के व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”930709370″]

पहले भी सुर्खियों में आ चुका है अस्पताल

बता दें इससे पहले भी अस्पताल प्रबंधन अपनी घोर लापरवाही के लिए सुर्खियों में आ चुका है। फरवरी में जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर परिजन मरीज को बाइक पर बैठाकर वार्ड के अंदर तक घुस गए थे। ऐसी घटनाओं के बाद स्ट्रेचर से पानी ढोने की तस्वीरें वायरल होने से जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का बेजोड़ नमूना सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”930711734″]

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?

जिला अस्पताल में हो रही लापरवाही का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला पानी से भरे डिब्बे फुटपाथ दुकानदारों को सप्लाई कर रही थी। अस्पताल प्रबंधन ने महिला को अर्ध विक्षिप्त बताते हुए अपनी लापरवाही मानने ने अस्वीकार कर दिया है। साथ जांच करने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews