Satna News : जीजा ने साली की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद फांसी पर लटका

murder in indore

Satna Crime News : सतना जिले में किराये के मकान में रहकर कानून की पढ़ाई करने वाली एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारा भी फाँसी में झूल कर आत्महत्या कर ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती के जीजा का भाई था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि जिले के कोलगंवा थाना इलाके के सिद्धार्थ नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान में गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग देख कर दंग रह गए। बिस्तर पर एक युवती का खून से लतपथ शव पड़ा था तो उसी कमरे में फांसी पर एक युवक का शव लटक रहा था। युवक ने फांसी का फंदा युवती के दुपट्टे को बनाया था। युवती की पहचान मेनका सिंह निवासी बिहटा कोटर के रूप ने हुई जबकि मृतक युवक लवकुश सिंह बगहाई रामपुर बघेलान का निवासी था।

जाँच में जुटी पुलिस

मृतक युवक शाली जीजा थे। मृतक युवक का बड़ा भाई धीरेन्द मृतिका की बड़ी बहन का पति था। मेनका सतना में किराये का कमरा लेकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। मृतक का घर आना जाना था। आज क्या हुआ की पहले युवक ने युवती को कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या की पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सूत्रों की मानें तो युवक मेनका से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाह रहा था मगर मेनका इसके खिलाफ थी। पुलिस भी मान रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”811365059″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews