Satna News : व्यापारियों की मांग, शहर में सुधारी जाए कानून व्यवस्था

Satna News : व्यापारियों की मांग, शहर में सुधारी जाए कानून व्यवस्था

Satna Demand Of Traders News : सतना जिले की बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर अब शहर के व्यापारियों में आक्रोश दिखने लगा है यही वजह है कि मंगलवार को व्यापारियों ने विंध्य चेम्बर आफ कॉमर्स के बैनर तले एस पी आशुतोष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। चैम्बर के अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने शहर के व्यापारियों के साथ एक जुट होकर एस पी से मुलाकात की और बे पटरी हो चुकी कानून व्यवस्था पर चर्चा की।

यह है मामला

मीडिया से रूबरू होकर अध्यक्ष ने बताया कि बीते कुछ माह से शहर की कानून व्यवस्था चरमरा गई है अपराधियों के दिल से पुलिस व कानून का ख़ौफ़ काफूर हो चुका है नतीजा अपराधियों के हौसले बुलंद है और लूट एवं हत्या जैसी बड़ी वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दे रहे है।

एसपी को सौंपा ज्ञापन

हाल ही में सर्किट हाउस चौक के पास बैंक के सामने से शराब कंपनी के मुनीम संजय सिंह से 22 लाख की लूट और हत्या गल्ला मंडी में व्यापारी के पुत्र पर चाकू से हमला बैंक कालोनी में सरहंगों का तांडव जैसी बड़ी वारदात ने शहर के व्यपारियो को खौफ पैदा कर दिया है। लिहाज़ा व्यापारियों ने विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के बैनर तले शहर के अरोपियों को शीघ्र पकड़े जाने एवं कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए एस पी को ज्ञापन सौंपा है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”808016635″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews