Satna News : व्यापारी से लूट का खुलासा, पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

Satna News : व्यापारी से लूट का खुलासा, पुलिस ने 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक गिरोह के 5 सदस्यों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक कार जब्त की है। यह आरोपी रात के अंधेरे में लोगों के साथ ना सिर्फ लूटपाट करते थे। बल्कि सूने घरों में चोरी की घटना को भी अंजाम देते थे।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि बीते 3 मई की रात एक शादी समारोह से लौट रहे व्यापारी अनिमेष गुप्ता जब अपने घर वापस लौट रहा था। तभी सतना नदी के पुल पर अज्ञात चार पहिया सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, और व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की गई उनकी सोने की चैन लूटकर रफूचक्कर हो गए जिसकी शिकायत व्यापारी ने थाने में दर्ज कराई और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सभी की पहचान कर ली गई कोतवाली थाना पुलिस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पूछताछ करने पर चार अन्य अपराधों को भी इस गिरोह ने कुबूल किया है, जिसमें लूटपाट और चोरी की घटनाएं शामिल है, आरोपियों के पास से एक सोने की चेन लूटपाट में इस्तेमाल होने वाली कार और नगदी बरामद की गई,सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”824095908″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews