Satna News : सांसद गणेश सिंह ने मैहर MLA के बयान पर किया पलटवार, कहा – कुछ लोगों की आदत होती है बेमतलब भौंकने की

Satna News : सांसद गणेश सिंह ने मैहर MLA के बयान पर किया पलटवार, कहा – कुछ लोगों की आदत होती है बेमतलब भौंकने की

Satna News : प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ माह के अन्दर होना है ऐसे में आए दिन पार्टी से बगावती तेवर देखने को मिलते है वहीं मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की नसीहत भरी चेतावनी और हमलावर बयानबाजी का जवाब सांसद गणेश सिंह ने सोमवार को मैहर पहुंच कर ही दिया। सांसद ने कहा,कुछ लोगों की आदत बिना मतलब के भोंकने की होती है। कुछ कर नहीं रहे हैं हम लोग मूल्यों पर आधारित राजनीति करते हैं किसी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी नहीं करते, वहीं नारायण हमें सांसद बनाने की बात करते हैं लेकिन शायद वो ये भूल गए कि हम न होते तो दूसरी बार वो विधायक न बनते।

सांसद गणेश सिंह ने मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में जो भी काम हो रहे हैं, जो भी योजनाएं चल रही हैं वो सब भाजपा की सरकारों की ही है। केंद्र और राज्य की हर योजना सतना जिले में लाई गई और सब में काम हो रहा है। उसी का नतीजा है कि सतना आज विकसित जिलों में शामिल है। फिर भी कुछ लोगों की आदत बेमतलब भौंकने की होती है। वो भोंक रहे हैं और कुछ नहीं कर रहे। उनका तो स्वभाव है, कुछ भी बोलते रहते हैं। उनका अपना निजी एजेंडा रहता है।

सांसद ने कहा कि हम समाज मूल्यों पर आधारित राजनीति करते हैं। जिले के चहुंमुखी विकास के लिए राजनीति करते हैं। मैं किसी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी नहीं करते। सांसद ने कहा, नारायण पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। कहीं भी जा सकते हैं। नारायण के तीसरी बार गणेश सिंह को सांसद बनाने की बात पर भी जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि वो मुझे सांसद बनाने की बात करते हैं लेकिन शायद ये भूल गए कि अगर हम न होते तो वो दो बार विधायक न बनते।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews