Satna News : निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी से मरीज परेशान, जानें क्या है पूरा मामला

Satna News : निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी से मरीज परेशान, जानें क्या है पूरा मामला

Satna News : सतना जिले में निजी एम्बुलेंस चालकों की दबंगई सर चढ़कर बोल रही है, यहाँ आलम ऐसा है कि कहीं भी नो पार्किंग पर एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस को खड़ा कर देते है, जिससे अस्पताल में आए दिन यातायात बाधित हो जाता है जिसके कारण गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद भी जाम में फंस जाता है जिससे उन्हें वक्त पर इलाज नहीं मिल पाता है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि आए दिन एम्बुलेंस चालकों की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को मिल रही थी, आज पुलिस बल भेज कर जब्ती की कार्रवाई की गई, इसमें नो पार्किंग में खड़े सभी वाहनों पर जब्ती और चलानी कार्यवाही की गई वही एम्बुलेंस चालक पुलिस की इस कार्यवाही को देख भागते नजर आए, हैरत की बात तो यह रही कि 1 पुलिसकर्मी पर एम्बुलेंस चालक ने एम्बुलेंस चढ़ाने की भी कोशिश की, पुलिस की इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”819504036″]

[dgv_vimeo_video id=”819502836″]

टीआई कोतवाली भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस चालक कहीं भी गाड़ी को पार्क कर देते है जिसकी शिकायत बहुत दिनों से मिल रही थी आज पुलिस बल भेज कर कार्रवाई की गई है साथ ही चलानी कार्रवाई भी की गई।

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”819503369″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews