
Satna News : सतना में बीते 10 दिन से एक तेंदुए के होने की खबर ने लोगों में दहशत फैला रखी है, कोई जंगली इलाका नहीं बल्कि सतना नगर निगम क्षेत्र के बगहा और महादेवा रिहायशी इलाकों में कई बार तेंदुआ देखा गया है, वहीं उसकी मौजूदगी ने वन विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा रखी है। यह तेंदुआ लोगों के घरों तक में घुस रहा है, बीते दिनों तेंदुए का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसके बाद से वन विभाग हरकत में है लेकिन इस तेंदुए का अब तक वन विभाग पता नही लगा पाया है।
आमजन को किया जा रहा है अलर्ट
बता दें कि सतना वन विभाग और मुकुंदपुर टाइगर सफारी की टीम लगातार आज तेंदुए की सर्चिंग कर रही है, वन अधिकारियों ने बताया कि लगातार इलाके में एलाउंसमेंट कराया जा रहा है कि रात के वक्त लोग घरों से अकेले ना निकले, और सतर्क रहें, वही आसपास के इलाके में वन विभाग की दो अलग-अलग टीमें लगातार सर्चिंग कर रही है और ड्रोन के माध्यम से भी तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”807097306″]
तेंदुए की सर्चिंग जारी
हालांकि अब तक तेंदुए के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है, लेकिन जिस प्रकार से बीते 10 दिन से शहरी क्षेत्र में तेंदुए की आमद है कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, लिहाजा वन विभाग अलर्ट में होने की बात कह रहा और लगातार सर्चिंग में जुटा है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”807097743″]
