Satna News : युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, पुलिस को देख हमलावर भागे, यह है पूरा मामला

Marpeet

Satna Crime News : सतना जिला अस्पताल में एक युवक को आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिला अस्पताल के परिसर सहित चौकी के अंदर भी युवक की जमकर मारपीट की गई। इस दौरान अकेला पुलिस कर्मी उपद्रवियों से जूझता रहा और वहां मौजूद रहे तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। इस बवाल की शुरुआत बस स्टैंड से हुई।

यह है मामला

बता दें कि शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में गुरुवार की देर रात बस स्टैंड में दो पक्षों का जमकर विवाद हुआ, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सतना जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान दूसरे पक्ष का युवक भी इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा, इसी दौरान घायल युवक के साथियों ने दूसरे पक्ष के युवक को जिला अस्पताल में देख उसके साथ जमकर मारपीट करने लगे, और युवक को पूरे अस्पताल परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर उसकी बेल्ट और लात घूसो से जमकर मारपीट कर दी, युवक किसी भी तरीके से अपनी जान बचाकर अस्पताल चौकी के अंदर जा पहुंचा लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने अस्पताल चौकी के अंदर भी घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट की।

पुलिस चौकी में घुसकर भी की मारपीट

वहीं अस्पताल चौकी में मौजूद एक पुलिस जवान पर दर्जनभर से अधिक दबंग भारी पड़ रहे थे, किसी तरीके से अस्पताल चौकी का पुलिस जवान युवक को बचाने में जुटा हुआ था, लेकिन दबंगों ने उस पुलिसकर्मी की एक ना सुनी और युवक के साथ जमकर मारपीट करते रहे, जब पुलिस जवान ने थाने को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया, पुलिस को देख मारपीट करने वाले दबंग युवक घटनास्थल से भाग निकले, पुलिस ने विवाद पर काबू पा लिया, हालांकि पुलिस इस मामले पर मीडिया के सामने आने से बचती हुई नजर आ रही है।

इस मामले में CSP महेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में रात भर धरपकड़ चली, दोनों गुटों के खिलाफ धारा 307 का प्रकरण कायम कर लिया है, घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए है।

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews