Satna पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

Police Arrest Crime

Satna News : मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लाखों का सामान बरामद किया गया है। फिलहाल, दोनों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी कोलगवां थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी मैदान के पास अवैध शराब की बिक्री करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस में तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 11 AC, 6 एलइडी TV, 2 इंडक्शन, 1 प्रेस के साथ ही 54 लीटर अवैध शराब और ऑटो रिक्शा जब्त किया गया है। फिलहाल, मामले में 1 आरोपी फरार है। जिसके पास 1 AC, 3 एलईडी TV, 1 इंडक्शन और लैपटॉप है।

अवैध शराब जब्त

वहीं, पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। बता दें कि दोनों के नाम अतुल और बलविंदर बताई जा रहे हैं जोकि पुष्पराज कॉलोनी और शारदा कॉलोनी मारुति नगर सतना के निवासी बताए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ऑटो में कार्टून के अंदर शराब रखकर बेचने के फिराक में थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 15-16 फरवरी की रात गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद शॉप के मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

आगे की कार्रवाई जारी

इस दौरान टीआई सुदीप सोनी, सब इंस्पेक्टर राजकुमार मिश्रा, एपी मिश्रा, प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एएसआई दीपेश पटेल के सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews