सतना आरपीएफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, युवक के बैग से मिले 46 लाख रुपये कैश, पुछताछ जारी

सतना आरपीएफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, युवक के बैग से मिले 46 लाख रुपये कैश, पुछताछ जारी

Satna News : सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां आरपीएफ ने छपरा- एलटीटी गोदान एक्सप्रेस से एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग से 46 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं। घटना के बाद पूरे कोच में खलबली मच गई। फिलहाल, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पुछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

संदेह होने पर ली गई तलाशी

दरअसल, प्रदेश में चुनाव को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर अलर्ट मोड़ में है। इसी कड़ी में सतना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस द्वारा आने-जाने वाले सभी यात्रियों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है। तभी गोदान एक्सप्रेस के B2 कोच में एक युवक भारी बैग लेकर चढ़ता नजर आया, जिसपर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। तब युवक वहां से भागने लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही बैग की तलाशी ली। जिसमें 2 हजार, 5 सौ और 2 सौ के नोटों के बंडल यानि कुल 46 लाख रुपये मिले। उसके पास से सतना से मुंबई जाने का रेलवे टिकट भी मिला है। जिसके बाद तत्काल उसे कोच से उतार कर थाने लाया गया।

आयकर विभाग की टीम कर रही जांच

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बब्बन लाल के अनुसार, युवक पुछताछ के दौरान अजीब सा जवाब दे रहा है। उसका कहना है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन के बाहर बैग देते हुए इसे मुंबई पहुंचाने को कहा। नोटों से भरे इस बैग को किसने दिया और उसने बैग क्यों लिया, इन सवालों पर युवक कोई जवाब नहीं दे पाया है। युवक की पहचान अभिषेक प्रजापति उम्र 24 साल उज्जैन निवासी के रुप में की गई है। वहीं, मामले की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews