सतना में पुलिस को देखकर भागा दुकानदार, तलाशी लेने पर 63 लीटर अवैध शराब किया जब्त

सतना में पुलिस को देखकर भागा दुकानदार, तलाशी लेने पर 63 लीटर अवैध शराब किया जब्त

सतना, डेस्क रिपोर्ट | मध्यप्रदेश के पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सतना पुलिस अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, नादन देहात क्षेत्र में एक चाय-पान बेचने वाला दुकानदार पुलिस को देखते ही वहां से फरार होने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया और शक के आधार पर उसके दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से अवैध शराब जब्त किया। साथ ही, दुकानदार को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया, जहां उसपर मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Gwalior : वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, मंत्रिमंडल विस्तार पर कही ये बड़ी बात 

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नादन देहात थाना क्षेत्र के बठिया मोड़ से पुलिस ने राजकुमार यादव जिसकी उम्र 28 साल है, उस भागने के बाद शक के आधार पर तलाशी ली गई, जहां से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 28 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – Indore: मारपीट पर उतारू हुए नशे में धुत युवक-युवती, वीडियो हुआ वायरल

मामले में थाना अध्यक्ष नादन पीसी कोल ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी और जैसे ही वो राजकुमार की दुकान के पास पहुंचे दुकानदार ने दौड़ लगा दी। उसकी यह हरकत देख उन्हें शक हुआ, जिसके बाद वो भी उसके पीछे भागे और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। तब वह बातों को तोड़मरोड़ कर पेश करने लगा। फिर तलाश लेने पर अवैध शराब का स्टॉक रखा मिला। साथ ही टीआई ने बताया कि आरोपी राजकुमार यादव के खिलाफ पहले से ही आबकारी एक्ट के तहत 8 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें – गाडरवाडा हनुमान मंदिर में बदमाशों ने चस्पा किया धमकी भरा खत, जानें क्या लिखा 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews