Satna News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौके पर मौत, 1 घायल

Satna News : सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

घायल का इलाज जारी

इधर, एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों लखहा गांव के रहने वाले थे। बता दें कि हादसे के बाद बाइक में आग लग गई थी। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews