काम से निकाले गए कर्मचारी ने सतना भाजपा नेता सतीश सुखेजा की बस पर लिखी गालियां, पढ़ें विस्तार से

काम से निकाले गए कर्मचारी ने सतना भाजपा नेता सतीश सुखेजा की बस पर लिखी गालियां, पढ़ें विस्तार से

सतना, डेस्क रिपोर्ट | आजकल बेरोजगारी चरम पर है। एक और देश की बढ़ती महंगाई लोगों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न करती है। ऐसे में जिनके पास नौकरी हो और उनसे नौकरी छीन जाए तो एकदम से इंसान अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है। इसी कड़ी में सतना के एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे नाराज होकर उसने भाजपा नेता के साथ ऐसा काम किए जिससे पूरे इलाके में तहलका मच गया है।

यह भी पढ़ें – Government Job 2022 : यहाँ 03 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलेरी 

दरअसल, यह मामला सतना बस स्टैंड का है। जब सतना से इंदौर जा रही इस बस को में भर-भर कर गालियां और अपशब्द लिखी हुई थी। देखने वालों की नजर एक टक बस उसी पर टिकी रही। कोई इसे देखकर हंसने लगा तो कोई उसका वीडियो बनाने लगा और वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। बता दें कि यह मामला इसलिए ज्यादा तूल पकड़ा क्योंकि इस बस का मालिक भाजपा नेता सतीश सुखेजा हैं, जिनके साथ उस सरफिरे व्यक्ति ने ऐसा किया है। जिन्होंने नजदीकी पुलिस थाने में इस मामले में की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में अनाज और सब्जी का सटीक दाम, देखें 17 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

बता दें कि घटना रविवार की है जब रात के समय सतना बस स्टैंड पर इंदौर जाने के लिए सुखेजा ट्रेवल्स की एक बस खड़ी थी। जहां बस के विंड स्क्रीन पर लगी LED इमेज पर बस कंपनी के नाम और बस के डेस्टिनेशन के बजाय बस मालिक के सरनेम के साथ भद्दी गाली डिस्प्ले हो रही थी। जिसपर नजर पड़ते ही लोग अपनी हसीं को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे क्योंकि गाली के साथ लिखा सुखेजा शब्द पट्टी के तौर पर लगातार चल रहा था जो कि वहां सभी के लिए चर्चा का विषय बन गया था। मामले की जानकारी बस ड्राइवर समेत मालिक और उनके स्टाफ को काफी बाद में चली, जिसके बाद बस के मालिक ने तुरंत डिस्प्ले को बंद करवा दिया।

यह भी पढ़ें – गुना : दोस्त का गला दबाकर हत्या, फिर शव के टुकड़ों के साथ ट्रेन में यात्रा कर ब्रिज से फेंका

वहीं, इस मामले में बस मालिक सतीश सुखेजा ने कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज करावाया है और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “ये उसके एक पुराने कर्मचारी की शरारत हो सकती है। जिसका नाम सलमान खान है। जो कि काफी समय पहले उनके यहां कर्मचारी था। जिसे कई महीने पहले काम से हटा दिया था। डिस्प्ले का कोड उसे पता था। संदेह है कि उसने ही काम से हटाए जाने की बौखलाहट में कोड का इस्तेमाल कर डिस्प्ले से छेड़छाड़ की और उसमे भद्दी गालियां लिखी हो।” फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – मुरैना : कर्ज में दबे युवक ने खुद को गोली मारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews