
सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। शहर के सिंधी कैम्प स्थित हेमू कालाणी पार्क के सामने दो महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना कोलगवां थाना क्षेत्र की है जहां ये महिलाएं पार्क में टहलने जा रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक ने उनपर छींटाकशी की। बात बढ़ने पर दोनों महिलाओं ने युवक को पकड़ लिया और फिर वहीं सरेआम उसे जमकर धप्पड़ और चप्पलें जड़ी। इतना ही नहीं, उन्होने बाइक को भी जमीन पर गिरा दिया। बाद में स्थानीय लोगो के दखल के बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://youtu.be/o37WhgmuhOM
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

