
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कृपालपुर में बने मेडिकल कॉलेज की। जिसमें अस्पताल की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसका उद्धाटन 24 फरवरी को किया जा सकता है। इसके लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय 24 फरवरी को सतना आ रहे हैं। इस दौरान वो आदिवासी समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां जिलेभर के लगभग 10 हजार लोगों के उपस्थित होने की संभावना जताई जा रही है।

आदिवासी सम्मेलन का आयोजन
बता दें जिले में आदिवासी सम्मेलन होने जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा जनता को मेडिकल कॉलेज सहित अस्पताल की सुविधा दी जाएगी। इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक आदिवासियों के शामिल होने की संभवाना जताई जा रही है। इसके लिए पुलसि, प्रशासन द्वारा अभी से ही सारी तैयारियां शुरू कर दी गई है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था समेत हर प्रकार की उचित व्यवस्था की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”800248246″]
शबरी महाकुम्भ की तैयारियां शुरू
इसके साथ ही, जिले में शबरी महाकुम्भ का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए भी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा लगातार आयोजन स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली मीटिंग भी करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”800248890″]
[dgv_vimeo_video id=”800249842″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

