इस दिन होगा सतना मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं लोकार्पण

इस दिन होगा सतना मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं लोकार्पण

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले को बहुत जल्द एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसके लिए तैयारियां अभी से ही तेज कर दी गई है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कृपालपुर में बने मेडिकल कॉलेज की। जिसका उद्धाटन 24 फरवरी को किया जा सकता है। इसके लिए खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय 24 फरवरी को सतना आ सकते हैं।

amit shah, hindi syllabus

फिलहाल, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि अमित शाह का आना तय है या नहीं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अवतार सिंह और पीआईयू के ईई बीएल चौरसिया ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

आदिवासी सम्मेलन

बता दें जिले में आदिवासी सम्मेलन होने जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा जनता को मेडिकल कॉलेज सहित अस्पताल की सुविधा दी जाएगी। इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक आदिवासियों के शामिल होने की संभवाना जताई जा रही है। इसके लिए पुलसि, प्रशासन द्वारा अभी से ही सारी तैयारियां शुरू कर दी गई है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था समेत हर प्रकार की उचित व्यवस्था की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews