VIDEO: सीएम शिवराज बोले- लोगों को ट्विटर कमलनाथ नहीं, आवास योजना के मकान चाहिए

सीएम शिवराज

सतना डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश उप चुनावों (MP Upchunav 2021) के प्रचार के अंतिम दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से अपील की कि हताशा में और निराशा में घिरी कांग्रेस के बजाय विकास के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले लोकसभा लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार का समापन हो रहा है। इसके पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने धुआंधार प्रचार कर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनावों को लेकर नई अपडेट, कमेटी गठित, कलेक्टर-SP को बड़ी जिम्मेदारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ रैगांव के कोठी पहुंचे और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जनता से सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वह विकास कर पाएगी! बीजेपी और विकास अब एक-दूसरे का पर्याय बन चुके हैं और इसीलिए बीजेपी के प्रत्याशी को जिता कर रैगांव अब एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कमलनाथ तो ट्विटर ट्विटर करते रहेंगे और ट्विटर की चिड़िया उड़ाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्विटर कमलनाथ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान चाहिए।

यह भी पढ़े.. SAHARA का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा, बोगस कंपनियां बनाकर लोगों से धोखाधड़ी

शिवराज ने बड़ा हमला बोलते हुए कमलनाथ से पूछा कि आखिरकार जनता जानना चाहती है कि कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में उन विभिन्न विकास योजनाओं को क्यों बंद कर दिया जो शिवराज सरकार ने चलाई थी। कमलनाथ की सरकार ने किसान कर्ज माफी का न केवल झूठा वादा किया बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और नौजवान के हकों के लिए चलने वाली विभिन्न योजनाओं पर भी ताला डाल दिया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बीजेपी प्रत्याशी को जिता कर एक बार फिर विकास की सतत धारा में शामिल हो।

[dgv_vimeo_video id=”639478739″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews