
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली सी बात पर सात जन्मों तक साथ देने की कसमें खाने वाला पति ही अपनी पत्नी की मौत का कारण बन गया। पत्नी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। आनन- फानन में आसपड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।
पति बना हत्यारा
दरअसल, मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र का है। जहां मृतका सोनिया आदिवासी की हत्या पति बादल आदिवासी ने कर दी। यह घटना 8 फरवरी की है। जब आरोपी ने अपने गुनाह को छिपा लिया था लेकिन कहते हैं ना सच्चाई देर ही भले सामने आती हो लेकिन आती जरूर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो गया कि उसकी मौत गला दबाने के कारण हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले पति से पुछताछ शुरू की।
आगे की कार्रवाई जारी
पुछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। जिसका कारण बताते हुए उसने बताया कि जब सोनिया काम पर से वापस लौटी तो मैंने उससे खाना बनाने को कहा लेकिन उसने कहा कि मैं थक गई हुं और खाना बनाने से इंकार कर दिया। इसी बात पर उनका विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने उसके गले मे पड़ी माला से उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

