Cheetah In MP : बढ़ा चीतों का कुनबा, सीएम शिवराज ने 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा

Cheetah In MP : बढ़ा चीतों का कुनबा, सीएम शिवराज ने 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा

Cheetah in MP :  टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश की शान बने चीता आने के बाद अब चीता स्टेट बन चुका है, आज से चीतों का कुनबा बढ़ गया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर और प्रदेश के वन मंत्री कुंअर विजय शाह की मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका से लाये गए 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क श्योपुर (Kuno National Park Sheopur MP, ) में छोड़ा। सीएम द्वारा मैकेनिकल पुली को ऊपर उठाते ही चीते दक्षिण अफ्रीका से लाये गए विशेष बॉक्स से बाहर निकले और फिर उनके लिए बनाये गए नए घर , विशेष बाड़े में उछल कूद करते दिखाई दिए।

17 सितम्बर 2022 को पीएम मोदी ने की थी प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत 

भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की बसाहट के लिए सबसे उपयुक्त प्रदेश, मध्य प्रदेश अब टाइगर प्रदेश (MP Tiger State) के साथ साथ चीता प्रदेश (MP Cheetah State) भी है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से पिछले साल 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने ही भारत में चीता परियोजना या मिशन चीता की शुरुआत की थी, 17 सितम्बर को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 8 चीतों की तंदरुस्ती का अध्ययन करने के बाद अब 12 और चीते कूनो नेशनल पार्क में पहुँच गए हैं , ये चीते 18 फरवरी को भारतीय वायुसेना IAF के विशेष विमान C 17 ग्लोबमास्टर से जोहानसबर्ग से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वायु सेना के हेलीकाप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचे, फिर मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने कूनो में बनाये गए विशेष बाड़ों में इन चीतों को छोड़ा।

सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद 

सीएम शिवराज ने कहा कि अब मध्य प्रदेश चीता प्रदेश है, पीएम मोदी के आशीर्वाद से विलुप्त हो चुके चीते फिर से भारत में दिखाई दे रहे हैं, ये कूनो नेशनल पार्क और उसके आसपास की अर्थ व्यवस्था को बदल देंगे, इसलिए सरकार यहाँ बुनियादी जरूरतें, पर्यटकों के लिए सुविधाएँ मुहैया करा रही है . मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चीतों की रक्षा का संकल्प लेने वाले चीता मित्रों से भी संवाद किया।

सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से चप्पे चप्पे पर नजर 

कूनो नेशनल पार्क के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, ड्रोन कैमरे से चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है, डॉग स्क्वाड भी मुस्तैद है, फील्ड सुरक्षा भी चीतों के लिए बनाये गए विशेष बाड़ों के आसपास तैनात है । कूनो नेशनल अप्रक के अधिकारियों के साथ साथ वन विभाग के अधिकारी यहाँ नजर रखे हुए हैं। फ़िलहाल सभी चीते नियमानुसार क्वारेंटाईन रहेंगे और निश्चित समयावधि पूरी होने के बाद इन्हें दर्शक देख सकेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews