आज वर्ल्ड कप के ताज के लिए होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का तगड़ा मुकाबला, जानें अब तक की परफॉर्मेंस और पिच का मिजाज

World Cup final

World Cup Final: हर चार साल में एक दिन वो मौका आता है, जब दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला होता है। आज एक बार फिर वही दिन है जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कन को बढ़ा कर रखा है। क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेडियम में दो दिग्गज टीमों के खिलाड़ी वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम करने के लिए आज मैदान में उतरने वाले हैं। पांच बार वर्ल्ड कप विजेता रहने वाली ऑस्ट्रेलिया के साथ आज दो बार वर्ल्ड कप हासिल करने वाली टीम इंडिया मुकाबला करेगी।

रोमांचक होगा मुकाबला

वर्ल्ड कप का ये महामुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। अब तक इस टूर्नामेंट में जितने भी मैच हुए हैं उसमे दोनों टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम इंडियन ने जहां अब तक के 10 मुकाबले में अपनी जीत को बरकरार रखा है तो वहीं शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी 8 मैच जीते हैं। क्रिकेट की दुनिया में वैसे भी दोनों ही टीमों की तगड़ी टक्कर मानी जाती है।

कहां देखें मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का ये मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होगा और उसके पहले 1.30 बजे टॉस किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और सभी अलग अलग भाषाओं में इसका आनंद ले सकते हैं। जिन लोगों के घर में डीडी की डिश लगी हुई है वो डीडी स्पोर्ट्स पर इसका आनंद उठा सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं उन्हें ये मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिल जाएगा। मोबाइल में ये स्ट्रीमिंग फ्री में होगी लेकिन टीवी या स्क्रीन पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी है।

कैसी है पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक वर्ल्ड कप के चार मुकाबले खेले गए हैं और यहां पर स्कोर चेज करने वाली टीम को बहुत आसानी से जीत मिली है। सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है और यह भी काफी करीब रही थी। अब तक के मैच का जो रिजल्ट सामने आया है उसके मुताबिक इस पिच पर रन का पीछा करने वाली टीम ही सफल हुई है।

यह भी देखने को मिला है कि बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाज काफी हावी रहे हैं और तेज गेंदबाज के साथ स्पिनर्स को भी पिच सपोर्ट करते दिखाई दे रही है। पिच के इस मिजाज में शायद ही कोई बदलाव आए। आज जीत कर पहले कौन बल्लेबाजी पर उतरता है और मैच के आखिर तक क्या बदलाव आता है यह मुकाबले के दौरान ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews