आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान अपने मुकाबल खेलने जाएगी या नहीं? दरअसल अब तक इसपर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं नए अपडेट के मुताबिक अब जल्द ही आईसीसी द्वारा टूर्नामेंट को लेकर एक मीटिंग आयोजित की जा सकती है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियां तेजी से की जा रही है। दरअसल इस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की जाएगी। वहीं लंबे समय से इस बात पर भी विवाद हो रहा है कि भारत पाकिस्तान जाएगा या नहीं? हालांकि अभी तक इस बात पर फैसला नहीं हो सका है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी। ऐसे में अब इस टूर्नामेंट में ज्यादा समय नहीं रह गया है। भारत को लेकर भी अभी कोई फैसला सामने नहीं आया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई या श्रीलंका में खेल सकती है।

जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर को चैंपियंस ट्रॉफी से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में कई बड़े क्रिकेटरों के साथ-साथ ICC के अधिकारियों के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस कार्यक्रम के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल भी डिसाइड किया जा सकता है।

क्या भारत पाकिस्तान जाएगा?

वहीं इससे पहले ICC के कई अधिकारी पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। अधिकारीयों ने सितंबर महीने में ही टूर्नामेंट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा किया था। दरअसल पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर अड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि भारत ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का रुख अभी तक साफ नहीं किया है। दरअसल इससे पहले भी पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी की थी। उस समय भी भारत ने पाकिस्तान में अपने मुकाबले नहीं खेले थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की भारत एक बार फिर अपने मुकाबले पाकिस्तान से बाहर खेल सकता है।

जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल पहले ही सभी टीमों को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं पाकिस्तान ने जो ICC को शेड्यूल भेजा है उसके अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेले जा सकते हैं। जबकि इस शेड्यूल में 10 मार्च को एक रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। वहीं टूर्नामेंट के मैच कराची, रावलपिंडी और लाहौर जैसे बड़े शहरों में आयोजित कराए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जा सकता है। जबकि लाहौर में 6 लीग मैच भी आयोजित कराए जा सकते हैं। जबकि पहला सेमीफाइनल मुकाबला कराची में खेला जा सकता है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा सकता है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 1 मार्च को भिड़ेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews