जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर नया अपडेट आया सामने, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में टीम से जुड़ सकते हैं

भारतीय टीम के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम से जुड़ सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर नया अपडेट आया सामने, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में टीम से जुड़ सकते हैं

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को कमर दर्द से परेशान देखा गया था, जिसके चलते वह बीच मैच में ही स्कैन के लिए ग्राउंड से बाहर चले गए थे। वहीं, दर्द ज्यादा होने की वजह से उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की। इसके चलते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को मुसीबत का सामना करना पड़ा और हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच के बाद भारतीय टीम की चिंता और बढ़ गई। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले जसप्रीत बुमराह की इंजरी की खबर टीम के लिए निराशाजनक रही है।

हालांकि, अब जसप्रीत बुमराह की इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं और आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह टीम के साथ दिखाई दे सकते हैं।

इंजरी को लेकर नई अपडेट आई सामने!

बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, इस सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की इंजरी की खबर ने सभी को निराश कर दिया था। तब यह आशंका जताई जा रही थी कि चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती लीग मैचों में जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि, नई अपडेट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए वह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 12 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बुमराह इस मैच में खेलेंगे या नहीं।

क्या सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेंगे?

हालांकि, बुमराह की इंजरी को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह की स्कैन रिपोर्ट अच्छी आई है और चैंपियंस ट्रॉफी में उनके खेलने की संभावना अब बढ़ गई है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह का 2 फरवरी को एक और स्कैन होने वाला है। इस रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि जसप्रीत बुमराह आगे भारतीय टीम से जुड़ सकेंगे या नहीं। बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच आखिरी वनडे मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में देखने को मिलेगा। यह पांच मुकाबले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तैयारी के लिए आखिरी मौका होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews