RCB के कप्तान बनने के बाद बोले रजत पाटीदार, कहा – ‘मैं थोड़ा इमोशनल हो गया था’

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया। आरसीबी की टीम ने रजत पाटीदार को कप्तान चुना है। कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार का पहला रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैस को रजत पाटीदार का यह रिएक्शन बेहद पसंद आ रहा है।
RCB के कप्तान बनने के बाद बोले रजत पाटीदार, कहा - 'मैं थोड़ा इमोशनल हो गया था'

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार ने कई बड़ी बातें कही हैं। फैंस को रजत पाटीदार का यह रिएक्शन बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल, गुरुवार को टीम ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना कप्तान बनाने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रजत पाटीदार कप्तान बनने का श्रेय फैंस को दे रहे हैं। इसके अलावा, अपनी अब तक की जर्नी के बारे में भी इस वीडियो में बता रहे हैं।

कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार के फैंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के समर्थक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, अब तक कप्तान का ऐलान नहीं किया गया था। पिछले सीजन के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने के बाद अब टीम की कप्तानी रजत पाटीदार को सौंपी गई है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं।

क्या बोले कप्तान रजत पाटीदार

वहीं, कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार ने कहा, “कई दिग्गजों ने आरसीबी की कप्तानी की है और मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मैं आरसीबी का कप्तान बना हूं। मेरा कप्तानी करने का अंदाज थोड़ा अलग है। मैं परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेता हूं। मैं शांत रहता हूं और स्थिति को समझकर फैसले लेता हूं। मैं खुद को ज्यादा एक्सप्रेस नहीं करता और प्रेशर की स्थिति में भी शांत रहता हूं, घबराता नहीं हूं। यही मेरी ताकत है।” दरअसल, यह वीडियो आरसीबी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। रजत पाटीदार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैं थोड़ा इमोशनल हो गया था: रजत पाटीदार

इस वीडियो में रजत पाटीदार आगे कहते हैं, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में बहुत सारे विदेशी और भारतीय अनुभवी खिलाड़ी हैं, और मैं आरसीबी का कप्तान बना हूं। तो जाहिर तौर पर इन खिलाड़ियों से मुझे इनपुट मिलेगा, जो कप्तानी के रोल में मेरी मदद करेगा। मैं बहुत खुश हूं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस ने पिछले तीन-चार सालों में मुझे इतना प्यार और सपोर्ट दिया है। मैं आरसीबी की टीम के लिए खेलने पर आभारी और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मेरा यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। इसमें काफी उतार-चढ़ाव आए। 2021 में जब मैं आरसीबी में शामिल हुआ था, तब मुझे मौका मिला, लेकिन 2022 में मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं चुना। उस वक्त मैं थोड़ा इमोशनल हो गया था और सोचता था कि मुझे दूसरा मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन आरसीबी ने मुझे रिप्लेसमेंट के रूप में चुना, जिससे मुझे लगने लगा कि इतना कुछ हुआ है तो आगे भी कुछ अच्छा ही होगा। मैं शुक्रगुजार हूं कि आरसीबी ने मुझे दूसरा मौका दिया।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews