सन्यास के बाद दिग्गज प्लेयर जेम्स एंडरसन ने रखा आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कदम, जानिए किस टीम की रहेगी इनपर नजर

क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल 2025 में नजर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार जेम्स एंडरसन ने मेगा ऑक्शन में खुद को रजिस्टर किया हैं। बता दें कि जेम्स एंडरसन 10 साल बाद कोई टी20 मैच खेलेंगे।
सन्यास के बाद दिग्गज प्लेयर जेम्स एंडरसन ने रखा आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कदम, जानिए किस टीम की रहेगी इनपर नजर

जेम्स एंडरसन शायद दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। 42 साल के एंडरसन ने आज तक आईपीएल नहीं खेला है। वहीं अब सन्यास के बाद अब पहली बार वे अपने पहले आईपीएल सीजन की तरफ देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जेम्स एंडरसन ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो उन्होंने ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा है। बता दें कि दुनिया के टॉप गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन का नाम आता है।

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 2024 में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने अपने करियर में कई उपलब्धि हासिल की। हालांकि वे ज्यादा टी20 क्रिकेट लीग खेलने के इच्छुक नहीं दिखे। लेकिन अब वे ऐसी कई लीग में एंडरसन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

RCB की टीम के पास बड़ा मौका

वहीं अब इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जेम्स एंडरसन पर कौन सी टीम बोली लगा सकती है। दरअसल 42 साल के एंडरसन ने कई बड़े मैच खेले हैं ऐसे में हर टीम उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहेगी। हालांकि जेम्स एंडरसन पर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु सबसे बड़ा दाव खेल सकती है। दरअसल टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में जेम्स एंडरसन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। RCB की टीम के पास फिलहाल यश दयाल ही एक मात्र तेज गेंदबाज हैं।

42 साल के तेज गेंदबाज को कौन खरीदेगा?

दरअसल जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी टी20 मैच 10 साल पहले 2014 में खेला था। उन्होंने यह मैच वैलिटी ब्लास्ट में खेला था। हालांकि अब यह सवाल भी उठ रहा है कि 42 साल के तेज गेंदबाज को कौन खरीदेगा? जबकि अनुभव से देखा जाए तो जेम्स एंडरसन पर बड़ी बड़ी टीमें दाव खेल सकती है। एडरसन पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे। ऐसे में टी20 मैचों में उन्हें देखना दिलचस्प हो रहा है। बता दें कि सन्यास के बाद जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े हुए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews