आंद्रे रसेल ने फिर बरपाया कहर, 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, देखे वीडियो

आंद्रे रसेल ने फिर बरपाया कहर, 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, देखे वीडियो

खेल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज में से एक वेस्टइंडीज के आंद्रे रुसेल एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर छा गए हैं। उन्होंने 6IXTY लीग के दौरान यह कारनामा किया। यह मैच ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के बीच बस्सेटर मैदान पर खेला गया, जहां रसेल ने विपक्षी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

ये भी पढ़े … हार्दिक पंड्या का विनिंग सिक्स से पहले का एक्सप्रेशन हुआ वायरल, यहां देखे

रसेल ने इस दौरान छह गेंदों में लगातार छह छक्के लगाए। हालांकि, ये सारे छक्के रसेल के बल्ले से सिर्फ एक ही ओवर में नहीं आए थे, उन्होंने पहले डोमिनिक ड्रेक्स के खिलाफ आखिरी चार गेंदों पर चार छक्के लगाए और फिर अगले ओवर में स्ट्राइक मिलने पर जॉन रस जैगसर को लगातार दो छक्के जड़े। इससे अगली गेंद पर उन्होंने चौका भी जड़ा। इस दौरान ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रसेल ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मात्र 24 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए।

आपको बता दें, कैरिबियाई धरती पर खेली जा रही 6IXTY लीग का फॉर्मेट थोड़ा था अलग है। यह 10-10 ओवरों का टूर्नामेंट है। रसेल की इस पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसको बचाने के लिए नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की हालत खराब हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने शेरफेन रदरफोर्ड द्वारा खेली गई मात्र 15 गेंदों में 50 रन की पारी के दम पर निर्धारित 10 ओवरों में 152 रन बना लिए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews