क्या सच में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ले रहे हैं तलाक? दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
क्या सच में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ले रहे हैं तलाक? दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों का यह रिश्ता अब खत्म हो गया है और जल्द ही औपचारिक रूप से तलाक की घोषणा हो सकती है। दरअसल, दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम से धनश्री वर्मा के साथ की सभी पोस्ट को हटा दिया है। हालांकि, धनश्री ने अभी तक चहल के साथ अपनी पोस्ट को डिलीट नहीं किया है। ऐसे में अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

11 दिसंबर 2020 को हुई थी शादी

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें वायरल होने लगी थीं। हालांकि, बाद में युजवेंद्र चहल ने इन खबरों को अफवाह बताया था। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम से “चहल” सरनेम हटा दिया था। अब एक बार फिर दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और चहल ने धनश्री के साथ सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों आधिकारिक तौर पर तलाक की घोषणा कर सकते हैं। धनश्री वर्मा ने अपनी और चहल की लव स्टोरी का खुलासा ‘झलक दिखला जा 11’ के एक एपिसोड में किया था।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे Yuzvendra Chahal

बता दें कि, युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2025 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब की टीम ने चहल को 18 करोड़ रुपए में खरीदा है। हालांकि, चहल फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा थे, जहां भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। अब यह देखना होगा कि चहल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं या नहीं। हालांकि, इस समय युजवेंद्र चहल अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews