पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने तोड़ा नियम! अब मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ले सकते हैं बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2025 के मुकाबले में बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, पाकिस्तानी बल्लेबाज़ हुसैन तलत ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है। चलिए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है और क्या उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने तोड़ा नियम! अब मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ले सकते हैं बड़ा फैसला

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत जीत के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम को मात्र 75 रनों की जरूरत थी। भारत ने 8.2 ओवर में 97 रन बना लिए थे और अब तक कोई विकेट नहीं खोया था। दरअसल, भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली है, वहीं शुभमन गिल भी अर्धशतक की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

वहीं, पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ी हुसैन तलत ने बल्लेबाजी के दौरान आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया। जानकारी के मुताबिक, मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही, हालांकि साहिबजादा फरहान ने टीम को संभाला। पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में मात्र 171 रन बनाए और भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया। इसी दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज़ हुसैन तलत ने नियम तोड़ा। दरअसल, टीम इंडिया ने हुसैन तलत की बल्लेबाजी के दौरान अपील की थी, लेकिन अपील होने के बाद हुसैन तलत ने अंपायर को खुद बताया कि गेंद बल्ले से लगी थी और उस पर साहिबजादा फरहान ने तीन रन दौड़ लिए।

क्या कहता है आईसीसी का नियम?

बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक कोई भी बल्लेबाज़ एलबीडब्ल्यू की अपील होने पर खुद से अंपायर को यह नहीं बता सकता कि गेंद बल्ले पर लगी या नहीं। अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो यह आईसीसी के नियम का उल्लंघन माना जाता है। जानकारी दे दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बार फिर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ही हैं। पहले भी मैच रेफरी से पाकिस्तान क्रिकेट टीम नाराज़गी जता चुकी है और अब एक और मामला उनके पास पहुंचा है। ऐसे में आईसीसी के नियमों के उल्लंघन के मामले में हुसैन तलत पर बड़ा जुर्माना लग सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews