
एशिया कप 2025 के भव्य टूर्नामेंट में अब चार दिन का समय रह गया है। 7 सितंबर को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भी पूरा हो जाएगा। सभी टीमों की घरेलू सीरीज के बाद अब इस मल्टीनेशनल टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। भारत टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 10 सितंबर से करेगा। भारत और यूएई के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत का लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला ओमान के खिलाफ 19 तारीख को होगा।
जानकारी दे दें कि एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत द्वारा की जा रही है। भारत और पाकिस्तान के खराब संबंधों के चलते यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है। एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले दुबई और यूएई के मैदानों पर खेले जाएंगे। ऐसे टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अब सभी टीमों के कप्तानों और स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है।
सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। टीम में शुभमन गिल को उपकप्तान चुना गया है। अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ी और ताबड़तोड़ बल्लेबाज टीम में नजर आ रहे हैं। भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार मुकाबला खेला जा सकता है।
लिटन दास
बांग्लादेश टीम की कप्तानी लिटन दास के हाथ में होगी। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब लिटन दास एशिया कप में भी अपनी टीम को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम में शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी चुनौती खिताब हासिल करना होगी। आज तक इस टीम ने एक भी बार एशिया कप नहीं जीता है। ऐसे में लिटन दास अपनी टीम को पहला खिताब जिताने की कोशिश करेंगे।
राशिद खान
अफगानिस्तान की टीम की कप्तानी राशिद खान को सौंपी गई है। हाल ही में खेली गई ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, पाकिस्तान जैसी टीम को हराया और अब ट्राई सीरीज जीतने की ओर तेजी से बढ़ रही है। एशिया कप में भी टीम जीतना चाहेगी।
यासमीन मुर्तजा
हांगकांग की टीम की कप्तानी यासमीन मुर्तजा के पास है। हांगकांग को बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के ग्रुप में शामिल किया गया है, यानी यह टीम ग्रुप बी का हिस्सा है। एशिया कप का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम के बीच ही खेला जाएगा। हांगकांग चाहेगी कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करे।
चरित असलंका
इस बार श्रीलंका की टीम की कप्तानी चरित असलंका को सौंपी गई है। श्रीलंका एशिया कप में दूसरी सबसे सफल टीम रही है। भारत ने सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीता है, तो वहीं श्रीलंका ने दूसरा स्थान हासिल किया है। चरित असलंका की कप्तानी में श्रीलंका एक बार फिर इस खिताब को जितने की कोशिश करेगी।
सलमान अली आगा
पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की अगुआई में मैदान पर उतरेगी। हाल ही में टीम ने ट्राई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब अफगानिस्तान से फाइनल मुकाबले में जीतकर टीम यह बदला पूरा कर सकती है।
ओमान की टीम की कप्तानी
ओमान की टीम की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी जतिंद्रे सिंह के हाथों में सौंपी गई है। यह टीम किसी भी टीम को पटखनी दे सकती है। टीम में मजबूती दिखाई दे रही है। हालांकि लंबे समय बाद ओमान टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी।
मोहम्मद वसीम
वहीं यूएई की टीम की कप्तानी मोहम्मद वसीम के हाथों में है। हाल ही में मोहम्मद वसीम ने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों में अब मोहम्मद वसीम का नाम शामिल है। यूएई की टीम एशिया कप 2025 में इस खिलाड़ी की कप्तानी में कमाल कर सकती है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

