क्या आज एशिया कप 2025 में होगा बड़ा उलटफेर? पाकिस्तान को हराकर ओमान पलट सकता है पूरा खेल!

एशिया कप 2025 के चौथे मुकाबले में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल पाकिस्तान और ओमान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान की हालत बेहद नाजुक नजर आ रही है। ओमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 14 ओवर के खेल तक पाकिस्तान के 109 पर चार विकेट गिरा दिए थे।
क्या आज एशिया कप 2025 में होगा बड़ा उलटफेर? पाकिस्तान को हराकर ओमान पलट सकता है पूरा खेल!

एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस समय खेला जा रहा है। पिछले कुछ मुकाबले बेहद शानदार रहे। वहीं अब चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान का निर्णय अब तक गलत साबित होता हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने 14.5 ओवर के खेल तक अपने चार विकेट खो दिए और मात्र 110 रन बनाए हैं।

दरअसल ओमान की गेंदबाजी बेहद ही शानदार नजर आ रही है। टीम ने मात्र चार रन के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका दे दिया था। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी की और 89 के स्कोर तक अपना कोई विकेट नहीं गंवाया। हालांकि 89 के स्कोर पर साहिबजादा फरहान का विकेट टीम को खोना पड़ा।

सईम अयूब जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौटे

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत देखने को नहीं मिली। सईम अयूब जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि साहिबजादा फरहान और मोहम्मद हारिस ने शानदार बल्लेबाजी की और बड़ी पार्टनरशिप की। साहिबजादा फरहान ने 29 गेंद में 29 रन बनाए। अपनी पारी में एक चौका लगाया, जबकि मोहम्मद हारिस ने मात्र 44 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। मोहम्मद हारिस ने अपनी पारी में 7 चौके और तीन छक्के जड़े। हारिस ने 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं सलमान अली भी जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम ने 15 ओवर के खेल तक चार विकेट गंवा दिए।

आमिर कलीम ने शानदार गेंदबाजी की

खबर लिखे जाने तक क्रीज पर फखर जमान और हसन नवाज मौजूद थे। फखर जमान 12 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि हसन नवाज पांच के स्कोर पर टिके हुए थे। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि पाकिस्तान ओमान की टीम को कितना टारगेट देती है। बता दें कि ओमान की ओर से आमिर कलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए हैं, जबकि शाह फैसल ने एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया है। बता दें कि एशिया कप का यह चौथा मुकाबला है। पाकिस्तान और ओमान लीग मैच का अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। पाकिस्तान का अगला बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारतीय टीम के खिलाफ होने वाला है। ऐसे में पाकिस्तान के सामने अब बड़ी चुनौती नजर आ रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews