दक्षिण अफ्रीका ने जीती ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज, दूसरे मुकाबले में 84 रनों से हराया

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को फिर से हार का सामना करना पड़ा। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार झेलनी पड़ी थी, वहीं दूसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया का यही हाल रहा। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो मैच जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।
दक्षिण अफ्रीका ने जीती ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज, दूसरे मुकाबले में 84 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को अफ्रीका ने जीत लिया है। दरअसल, सीरीज का दूसरा मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मुकाबले में 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवीं वनडे सीरीज जीती है। हालांकि सीरीज का आखिरी मुकाबला अभी खेला जाना बाकी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 277 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 193 रनों पर ही सिमट गई।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रिजके ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। कोई भी अन्य बल्लेबाज इस मुकाबले में अच्छी पारी नहीं खेल सका। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 37.4 ओवर में मात्र 193 रनों पर सिमट गई और 84 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठी।

पिछली 10 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 8 सीरीज में SA जीता

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई पिछली 10 द्विपक्षीय वनडे सीरीज पर नजर डाली जाए, तो इनमें से 8 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने अब द्विपक्षीय वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले 21 मुकाबलों में से 17 में हराया है। मुकाबले की बात करें, तो साउथ अफ्रीका ने 277 रन बनाए थे। 278 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सात रन के स्कोर पर टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। सबसे पहले ट्रैविस हेड 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि मार्नस लाबुशेन भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श भी मात्र 18 रन बनाकर आउट हो गए।

193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। जोश इंग्लिश और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 23वें ओवर में सेनुरा मुथुस्वामी ने कैमरून ग्रीन को 35 के स्कोर पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। वहीं एलेक्स कैरी भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 38वें ओवर की चौथी गेंद पर 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, जबकि नंद्रे बर्गर को 2 विकेट हासिल हुए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews