12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, भारत दौरे पर होगी 5 मैचों की बड़ी सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के शेड्यूल ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है। दरअसल अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 टेस्ट मैच खेलेगी। वहीं इस दौरान भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की हाई-प्रोफाइल सीरीज होगी।
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, भारत दौरे पर होगी 5 मैचों की बड़ी सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का अगले 12 महीनों का टेस्ट शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। दरअसल टीम अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच कुल 20 टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ सीरीज शामिल हैं। खास बात यह है कि भारत में पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज भी इसी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानता रहा है और नया शेड्यूल भी इसकी पुष्टि करता है। जहां कई देशों का फोकस टी20 लीग और सीमित ओवर क्रिकेट पर बढ़ा है, वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले एक साल में लगातार टेस्ट सीरीज खेलने का फैसला किया है। इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट मुकाबले खिलाड़ियों की फिटनेस, बेंच स्ट्रेंथ और टीम मैनेजमेंट की रणनीति की भी कड़ी परीक्षा लेंगे। लगातार विदेशी और घरेलू दौरों के बीच खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी सबकी नजर रहेगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज रहेगी सबसे बड़ा आकर्षण

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारतीय परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। स्पिन पिचों पर मुकाबला, लंबी सीरीज का दबाव और घरेलू दर्शकों का समर्थन भारतीय टीम को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि इस सीरीज को अगले साल की सबसे बड़ी टेस्ट भिड़ंत माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट का स्तर काफी ऊंचा रहा है और हर मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली है।फैंस के लिए खास आकर्षण रहेगा।

ऐतिहासिक 150वां टेस्ट

दरअसल भारत दौरे के अलावा ऑस्ट्रेलिया का पूरा कार्यक्रम भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। टीम सबसे पहले घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट खेलेगी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की कठिन सीरीज होगी। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मुकाबले घरेलू सरजमीं पर खेले जाएंगे। मार्च 2027 में इंग्लैंड के खिलाफ एक विशेष टेस्ट मैच आयोजित होगा, जो टेस्ट क्रिकेट के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पारंपरिक एशेज सीरीज के तहत पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस तरह अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल लगातार यात्रा, कठिन परिस्थितियों और मजबूत विपक्ष से भरा रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews