U-19 विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

U19 World Cup 2024

U-19 World Cup 2024: ICC U-19 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को सहारा पार्क, विल्लमोरे स्टेडियम में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल टिकट बुक करा ली है। बता दें कंगारूओं ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 48.5 ओवर में ऑलआउट होकर 179 रन बना पाई थी। वहीं इसका पीछा करने उतरी कंगारूओं ने 5 गेंद रहते ही 9 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस जीत से कंगारूओं ने 5 साल बाद ICC U-19 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की की है।

हैरी डिक्सन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैरी डिक्सन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 75 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ ऑलिवर पीक ने 75 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 चोके शामिल हैं।

टॉम स्ट्राकर के आगे पस्त हुए पाकिस्तानी

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बेबस नजर आए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज टॉम स्ट्राकर 9.5 ओवर में 24 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अजान अवैस और अराफात मिनहास ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान अजान अवैस ने 91 गेंदों में 3 चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। जबकि अराफात मिन्हास ने 61 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की पारी बेकार गई।

फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

ICC U-19 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से भिड़ेगी। हालांकि इससे पहले भी दो बार 2012 और 2018 के फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच भिड़ंत हो चुकी है। जहां दोनों बार विश्व कप का खिताब भारत की झोली में आया और ऑस्ट्रेलिया दोनों बार ही खाली हाथ रही है। गौरतलब है कि U-19 विश्व कप 2024 में अब तक दोनों टीमों ने एक भी मुकाबला नहीं हारा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews