ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 बनाई बढ़त, नाथन लियोन ने बनाया रिकॉर्ड

aus vs pak

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को 360 रनों से मैच को हरा दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 450 रनों का लक्ष्य दिया था। जहां पाकिस्तान की टीम को 89 रनों पर ऑलआउट कर मैच को कब्जा कर लिया है।

89 रन पर ऑलआउट हुई पूरी पाकिस्तानी टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी के लिए 450 रन का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 89 रनों पर ऑलआउट हो गई। जहां पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील 24 रन, इमाम उल हक 10 रन, बाबर आजम ने 14 रन बनाए। इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों को पार नहीं कर पाई।

नाथन लियोन ने बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज नाथ लियोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक रिकॉर्ड बनाया। नाथन लियोन 500 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। आपको बता दें नाथन लियोन के पाकिस्तान के खिलाफ मैच की शुरूआत से पहले 496 विकेट थे। जहां पहली पारी में उन्होंने कुल तीन विकेट अबदुल्ला शफीक, इमाम उल हक, आमेर जमाल का विकेट लिया। अपना 500वां और 501वां विकेट टेस्ट मैच के दूसरी पारी के 7वें ओवर में मिला।

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट
  • शेन वॉर्न- 708 विकेट
  • जेम्स एंडरसन- 690 विकेट
  • अनिल कुंबले- 619 विकेट
  • स्टुअर्ट ब्राड- 604 विकेट
  • ग्लेन मैकग्राथ- 563 विकेट
  • कर्टनी वॉल्स- 519 विकेट
  • नाथन लियोन- 501 विकेट
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews