क्या बाबर आजम हो जाएंगे पाकिस्तान टीम से बाहर? खराब फॉर्म के चलते लिया जाएगा यह फैसला!

बाबर आजम का खराब फॉर्म लगातार जारी है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भी बाबर आजम का बल्ला नहीं चला। पूरे पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि बाबर आजम भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाएंगे और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को आगे ले जाने में मदद करेंगे, लेकिन वह एक बार फिर फ्लॉप नजर आए।
क्या बाबर आजम हो जाएंगे पाकिस्तान टीम से बाहर? खराब फॉर्म के चलते लिया जाएगा यह फैसला!

बाबर आजम का खराब फॉर्म अब पाकिस्तान के लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल, भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बाबर आजम मात्र 23 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, शुरुआत में बाबर आजम का बल्ला जमकर चला था और उन्होंने कुल पांच चौके लगाए, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। इसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट फैंस एक बार फिर बुरी तरह निराश हो गए।

पिछले मैच में भी बाबर आजम को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर आजम ने बेहद धीमी गति से अर्धशतक बनाया था, जिसके बाद पाकिस्तान के सभी क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें आड़े हाथों लिया था।

बाबर आजम को आईसीसी मेन्स वनडे रैंकिंग में भी नुकसान हुआ

बाबर आजम के खराब फॉर्म के चलते आईसीसी मेन्स वनडे रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। लगातार कम स्कोर बनाने के कारण बाबर आजम दूसरे स्थान पर खिसक गए। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बाबर आजम वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि शुभमन गिल ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, लंबे समय तक बाबर आजम ने वनडे के टॉप बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका बल्ला शांत नजर आ रहा है।

क्या टीम से बाहर होंगे बाबर आजम?

अब खराब फॉर्म के चलते बाबर आजम को पाकिस्तान टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है। दरअसल, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय में बाबर आजम के बल्ले से अन्य बल्लेबाजों की तुलना में कम रन निकले हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम आने वाले मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर सकती है। बता दें कि बाबर आजम ने अब तक कुल 127 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6,083 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने वनडे में 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews