अंतिम ओवर में 10 रन बचाने के लिए बुमराह या नसीम शाह में से किसे चुनेंगे आप? बाबर आजम का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

जब बाबर आजम से जसप्रीत बुमराह और नसीम शाह को लेकर एक सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। दरअसल बाबर आजम से पूछा गया कि एक ओवर में 10 रन बचाने के लिए वह इन दोनों में से किसका चयन करेंगे।
अंतिम ओवर में 10 रन बचाने के लिए बुमराह या नसीम शाह में से किसे चुनेंगे आप? बाबर आजम का जवाब सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन हाल ही में बाबर आजम ने 84 पारियों बाद शतक लगाकर फॉर्म वापस हासिल किया है। लेकिन इसी बीच बाबर आजम किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह और शौएब अख्तर जैसे नाम आते हैं, लेकिन जब बाबर आजम से नसीम शाह और जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया।

दरअसल बाबर आजम से पूछा गया कि एक ओवर में 10 रन बचाने के लिए वह जसप्रीत बुमराह और नसीम शाह में से किसका चयन करेंगे, तो बाबर आजम ने इन दोनों खिलाड़ियों के सामने उस खिलाड़ी का नाम लिया, जिसका नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

बाबर आज़म ने किसे चुना?

दरअसल एक मीडिया इंटरव्यू में बाबर आजम से T20 मुकाबले के अंतिम ओवर को लेकर यह सवाल किया गया था। बाबर आजम से पूछा गया कि अगर आखिरी ओवर में 10 रन बचाने हों, तो वह जसप्रीत बुमराह या नसीम शाह में से किसे चुनेंगे। इस पर बाबर आजम ने बिना झिझक नसीम शाह का नाम लिया। दरअसल बाबर आजम का कहना था कि शाहिद अफरीदी एक महान गेंदबाज बन रहे हैं और नसीम शाह भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। लेकिन बाबर आजम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है, लेकिन बाबर आजम ने अंतिम ओवर के लिए बुमराह का नाम नहीं लिया।

दोनों में से किसके आंकड़े हैं बेहतर?

वहीं पाकिस्तान के नसीम शाह और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आंकड़ों पर नजर डालें, तो आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि नसीम शाह ने अब तक 33 T20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 29 विकेट अपने नाम किए हैं। नसीम शाह का इकोनॉमी रेट 8.06 रहा है। जबकि जसप्रीत बुमराह पर नजर डालें, तो बुमराह ने 33 मुकाबलों में 40 विकेट अपने नाम किए थे और जसप्रीत बुमराह का उसी अवधि में इकोनॉमी रेट 6.76 रहा था। इससे यह समझा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह के आंकड़े नसीम शाह से कितने बेहतर हैं। इसी वजह से जसप्रीत बुमराह को इंटरनेशनल T20 क्रिकेट का सबसे दिग्गज गेंदबाज माना जाता है। जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे और ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews