Commonwealth Games 2022 : बैडमिंटन में भारत ने पक्का किया 10वां मेडल, सेमीफाइनल में सिंगापुर को दी 3-0 से मात

Commonwealth Games 2022 : बैडमिंटन में भारत ने पक्का किया 10वां मेडल, सेमीफाइनल में सिंगापुर को दी 3-0 से मात

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय बैडमिंटन टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दमदार प्रदर्शन जारी है, जहां उसने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर पर 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया है। अब इसका मेडल का रंग क्या होगा जल्द ही पता चल जाएगा। भारत फाइनल में मलेशिया का सामना करेगा।

सिंगापुर के खिलाफ मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पहले मैच में सिंगापुर के यंग काई टेरी और एंडी जंग लियांग को 21-11, 21-12 से मात देकर मुकाबले में 1-0 बढ़त बनाई। इस बढ़त को पीवी सिंधु ने महिला एकल में जिन मीन यो (Jia Min Yeo) को 21-12, 21-11 से मात देकर 2-0 कर दिया।

तीसरे मुकाबले में लक्ष्य सेन ने लोह कीन यू (Loh Kean Yew ) को 21-18, 21-15 मात देकर मैच में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया।

इससे पहले भारत ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और श्रीलंका को 5-0 वहीं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को क्रमशः 4-1 और 3-0 से मात देकर यहां तक का सफर तय किया था।

आपको बता दे, भारत के अब पदकों की संख्या 8 हो गई है। जूडो में दो मेडल के अलावा भारत ने वेटलिफ्टिंग में 6 मेडल जीते जिसमें तीन गोल्ड हैं। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीता वहीं संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल जबकि गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस दौरान भारत का लॉन बॉल और बैडमिंटन में भी एक-एक मेडल पक्का हो चुका है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews