
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है। दूसरा वनडे मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया। मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 50 ओवर में मात्र 213 रन का स्कोर बनाया। शुरुआत में लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम यह मुकाबला आसानी से जीत लेगी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कमाल कर दिखाया और वेस्टइंडीज को स्कोर चेज़ करने से रोक दिया।
सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 11 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे बांग्लादेश की टीम हासिल नहीं कर सकी। इसके चलते तीन मैचों की वनडे सीरीज अब एक-एक से बराबरी पर है। अब इस सीरीज का फैसला आखिरी मुकाबले में होगा।
बांग्लादेश ने दिया था 214 रन का लक्ष्य
मुकाबले पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन सौम्या सरकार ने बनाए। सरकार ने 45 गेंदों में 45 रन की पारी खेली, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 32 रन और रिशद हुसैन ने 39 रन की पारी खेली। नजम हुसैन ने मात्र 14 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट गुडाकेश मोती ने लिए, जिन्होंने तीन सफलताएं हासिल कीं, जबकि अखिल हुसैन और अकील होसेन ने दो-दो विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में जीता मैच
वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य शुरुआत में आसान नजर आ रहा था। वेस्टइंडीज की ओर से शुरुआत ब्रैंडन किंग और एलिक अथानाज़े ने की, लेकिन दोनों जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम को संभाला और अकीम ऑगस्टे तथा शाई होप ने 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ऑगस्टे ने 28 रन और शाई होप ने 35 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन कप्तान शाई होप ने बनाए। शाई होप ने 53 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को मैच टाई करवाने में मदद की। सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने मुकाबला जीत लिया।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11:
सैफ हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदयोय, महिदुल इस्लाम अंकोन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11:
ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, अकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, अकील होसेन
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

