बड़ौदा की टीम ने रचा इतिहास, बनाया T20 के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल

मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी में बड़ौदा की टीम ने इतिहास रच दिया है। दरअसल सिक्किम के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में बड़ौदा ने T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया है। जिसके चलते टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
बड़ौदा की टीम ने रचा इतिहास, बनाया T20 के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल

मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी में बड़ौदा की टीम ने सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल टीम ने T20 के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया है। बड़ोदरा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए सिक्किम के खिलाफ 20 ओवर में 349 रन बना दिए। जिसके चलते टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले T20 के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम दर्ज था। जिम्बाब्वे की टीम ने गाम्बिया के खिलाफ 2024 में ही 344 से रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की टीम ने महज 4 विकेट खो कर यह बड़ा लक्ष्य गाम्बिया को दिया था।

बड़ौदा की टीम ने ऐसे रचा इतिहास

वहीं मुस्ताक अली T20 ट्रॉफी के इस मुकाबले में बड़ौदा की टीम ने पांच विकेट खोकर 349 रन बनाए। इस टोटल में बड़ौदा की टीम ने छक्के और चौकों की मदद से ही 294 रन जोड़े हैं। जिसके चलते एक T20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड भी बड़ोदरा के नाम हो चुका है। वहीं बड़ौदा की इस पारी में भानु पनिया ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। भानु पनिया ने मात्र 51 गेंद में नाबाद 134 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और 15 छक्के लगाए हैं। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 262.75 का रहा है।

इन खिलाडियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

इसके अलावा शिवालिक ने भी आतिशी पारी खेली है। शिवालिक ने मात्र 17 गेंद में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रन बनाएं हैं। शिवालिक और भानू पनिया की आतिशी पारी के चलते टीम ने इतना बड़ा टोटल खड़ा किया। इसके अलावा अभिमन्यु सिंह ने भी मात्र 17 गेंद में 53 रन बना दिए। विष्णु सोलंकी ने 16 गेंद में 50 रन बनाए। जिसके चलते यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया टीम ने मात्र 20 ओवर में 359 रन बना दिए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews