BCCI Central Contract: कोहली, रोहित, बुमराह, जडेजा A+, कौन कौन खिलाड़ी हैं बीसीसीआई की A, B और C श्रेणी में शामिल, देखें खबर

BCCI Central Contract: कोहली, रोहित, बुमराह, जडेजा A+, कौन कौन खिलाड़ी हैं बीसीसीआई की A, B और C श्रेणी में शामिल, देखें खबर

BCCI Contract: बुधवार BCCI ने नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। जिसमे कुछ बड़े नाम नजर नहीं आ रहे है। दरअसल BCCI ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक रणजी छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग-2024 की तैयारी कर रहे इन खिलाडियों को बॉर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। वहीं BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को बोर्ड ने A+ ग्रेड श्रेणी में रखा है। जिसके चलते इन सभी खिलाडियों को 7-7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Rohit Sharma, Virat Kohli, Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja.#TeamIndia

— BCCI (@BCCI) February 28, 2024

यशस्वी जायसवाल को BCCI द्वारा ग्रेड B में दी गई जगह:

वहीं श्रेणी की बात की जाए तो बोर्ड ने मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और शुभमन गिल को प्रमोट करते हुए ग्रेड A में रखा है। जबकि ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को इस कॉन्ट्रैक्ट में डिमोट कर दिया गया है उन्हें ग्रेड A से ग्रेड B में कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब यशस्वी जायसवाल को BCCI द्वारा ग्रेड B में जगह दी गई है। आपको बता दें BCCI का यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा।

BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी सूची :

ग्रेड A+, A और B
ग्रेड C में जगह

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में 30 खिलाड़ी:

दरअसल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिसमे 4 खिलाडियों को ग्रेड A+ में वहीं ग्रेड A में मात्र छह खिलाडियों को रखा गया है। वहीं इस सूची में ग्रेड B में पांच और C में 15 खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इससे पहले यानी पिछले साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मात्र 26 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी।

3 टेस्ट या 8 वनडे खेलने पर ग्रेड C में जगह :

दरअसल आपको बता दें की जो खिलाड़ी कम से कम 3 टेस्ट या 8 वनडे या फिर 10 T-20I खेलते हैं वह BCCI के इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड C शामिल हो जाते है। जिसके चलते हाल में टेस्ट डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट आने वाले समय में मिल सकता है। दरअसल इसको लेकर BCCI का कहना है की – ‘ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं। अगर वे धर्मशाला टेस्ट मैच, यानी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के 5वें टेस्ट में भाग लेते हैं तो उन्हें ग्रेड C में शामिल कर लिया जाएगा।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews