BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

BCCI अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI Chief) सौरव गांगुली (sourav ganguly) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में एडमिट किया गया। वहीं शुरुआती रिपोर्ट की माने तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और उनकी एंजियोप्लास्टी होनी है।

दरअसल शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि वे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि सौरव गांगुली को दिक्कत क्या हुई है लेकिन डॉक्टरों की रिपोर्ट की मानें तो उन्हें दिल का माइनर दौरा पड़ा है। जानकारी के मुताबिक घर पर ही स्थित जिम में सौरव गांगुली वर्कआउट कर रहे थे। जिसके बाद उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई।

बता दें कि एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) एक ऐसी प्रक्रिया है जो आमतौर पर धमनियों के संकुचित और सिकुड़ जाने पर रक्त वाहिका के यंत्र को चौड़ा करने के लिए की जाती है। इस प्रक्रिया में बैलून कैथेटर को संकुचित स्थान में डाला जाता है और उस पर दबाव बनाया जाता है। जिससे अंदर जमा हुई वसा (fats) खत्म होने लगती है और blood pressure सामान्य तरह से काम करने लगता है।

वहीँ सीएम ममता बनर्जी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इधर सोशल मीडिया पर उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद उनके फेंस द्वारा भी जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जाने लगी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews