BCCI: जय शाह 2024 तक रहेंगे ACC के प्रेसिडेंट, पंकज खिमजी बनाए गए नए Vice President

BCCI: जय शाह 2024 तक रहेंगे ACC के प्रेसिडेंट, पंकज खिमजी बनाए गए नए Vice President

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। BCCI के सेक्रेटरी जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) जो अब तक एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत है उनके कार्यकाल को 2 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।  बता दें कि आज कोलंबो में आयोजित हुए ACC द्वारा यह फैसला लिया गया है, उनका कार्यकाल 2024 तक रहेगा। इसी के साथ पंकज खीमजी (Pankaj khimji) को वाइस प्रेसिडेंट (vice president), एशियन क्रिकेट काउंसिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिंद्र वाली पुरम डेवलपमेंट कमिटी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़े… कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार की हो सकती है दोबारा जांच! राष्ट्रपति तक पहुंची मांग 

श्रीलंका क्रिकेट प्रेसिडेंट द्वारा रखी गई कार्यकाल बढ़ाने की मांग

19 मार्च, 2022 को एशियन क्रिकेट काउंसिल एनुअल जनरल मीटिंग  (ACC AGM) के दौरान यह फैसला कमेटी द्वारा लिया गया है।  बता दें कि इस बैठक को श्रीलंका में आयोजित किया गया है। जय शाह के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग को श्रीलंका क्रिकेट प्रेसिडेंट शम्मी सिलवे द्वारा सामने रखी गई थी, जिसे ACC के सदस्य द्वारा मान्य किया गया।

प्रेसिडेंटशिप की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शाह ने कहा कि, ” एसीसी में अपने सभी सम्मानित सहयोगियों को मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे अपने सभी कामों को करने के लिए योग्य मानता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और इस क्षेत्र में क्रिकेट के हमारे प्रिय खेल को व्यवस्थित करने, विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, एसीसी को राज्य में लगातार बढ़ने में मदद करता हूं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews